बडोनी: ग्राम प्रसूरा में मामूली विवाद को लेकर महिला के साथ उसी के पति ने की मारपीट, बड़ौनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jun 7, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसूरा में एक महिला के साथ उसी के पति ने मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज किया है। वहीं शुक्रवार की शाम 5 बजे बड़ोनी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता महिला सोनम पत्नी पंकज वंशकार अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी आरोपी पति पंकज ने उसके साथ मामूली विवाद पर मारपीट कर दी