बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, संकट के बीच जन्मा नन्हा मेहमान
फर्रुखाबाद। चारों तरफ बाढ़ का पानी, मुश्किल हालात और राहत-बचाव अभियान के बीच कायमगंज क्षेत्र के समेचीपुर चितार गांव में एक घर में नन्हे शिशु की किलकारी गूंजी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच प्रसूता महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया।
प्रसव की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई और बिना समय गंवाए जच्चा-बच्चा को सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। दोनों को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में आवश्यक उपचार और देखभाल की गई।
बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में गर्भवती महिला और नवजात शिशु को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना प्रशासन की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बना।
मुश्किलों के बीच आई यह खुशखबरी पूरे क्षेत्र के लिए राहत और उम्मीद का संदेश है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की राहत एवं बचाव टीमें लगातार सक्रिय हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मां और नन्हे शिशु के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं।
#Farrukhabad #कायमगंज #समेचीपुर_चितार #बाढ़ #बाढ़_प्रभावित_क्षेत्र #FloodNews #FarrukhabadNews #UPNews #उत्तरप्रदेश #जिलाधिकारी #अंकुर_लाठर #प्रशासन #राहत_बचाव #स्वास्थ्य_सेवा #मानवीय_संवेदना #नवजात_शिशु #मां_और_बच्चा #बड़ी_खबर #LatestNews #BreakingNews