बांके बाज़ार: शेरघाटी-बांके बाजार मुख्य सड़क पर जानलेवा गड्ढा, दो लोगों की मौत
शेरघाटी-बांके बाजार मुख्य सड़क पर हरिदासपुर गांव के पास सड़क पर बना बड़ा गड्ढा इन दिनों राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी स्थान पर पूर्व में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ चुके हैं।