कोटवा: कोटवा के विभिन्न पंचायतों में चल रही सरकारी योजनाओं का सदर एसडीओ ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
कोटवा प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में चल रहे सरकारी योजनाओं का सदर एसडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे गोबर्धन प्लांट,पंचायत सरकार भवन,कचरा प्रसंस्करण इकाई,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर उसके रख रखाव का भी निर्देश दिया। वही सहयोग शिविर का निरीक्षण कर कर्मियों को आम लोगो की शिकायतों का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया,ताकि वे परेशान नही हो।