भीलवाड़ा: भीलवाड़ा नगर निगम में कल से 'शहरी सेवा शिविर': पट्टों और लीज राशि में मिलेगी छूट, समस्याओं का होगा समाधान
भीलवाड़ा नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए विभिन्न कार्यों में राहत की घोषणा की गई है, जिसकी पालना में नगर निगम द्वारा 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।