शमशी के रेन शेल्टर में मिला प्रवासी मजदूर का शव
Kullu Times
फॉरेस्ट चौक शमशी स्थित रेन शेल्टर में शुक्रवार को एक प्रवासी मजदूर मृत मिला। मृतक की पहचान झारखंड के रांची निवासी करीब 44 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। पुलिस को शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने इसकी सूचना दी। पुलिस को व्यक्ति बेंच पर मृत अवस्था में मिला, उल्टी भी हुई थी। साथ काम करने वाले रवि और अजय ने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि राजू भुंतर में मजदूरी करता था। पुलिस ने व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेगूबेहड़ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने परिवार को भी इसकी सूचना दी है और प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
Kullu, Kullu | Oct 11, 2026