हज़ारीबाग: JLKM की ‘छात्र अधिकार यात्रा’ डुमरी से शुरू, परीक्षा कैलेंडर की मांग तेज हुई
गिरिडीह के डुमरी स्थित चिरैया मोड़ से JLKM ने अपनी 180 किमी लंबी ‘छात्र अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की, जो रांची में होने वाले महाधरना में शामिल होगी। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा व छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए।छात्रों ने JPSC, JSSC और JTET जैसी लंबित परीक्षाओं पर नाराज़गी जताते हुए रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग की।