भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने वाला गिरफ्तार
दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर पेज बंद कराने की धमकी देने और ₹10 हजार की मांग करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सएप, ई-मेल, सोशल मीडिया अकाउंट, आईपी और सीडीआर से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनीश कुमार की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त iPhone 16 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
#BhilaiTimes #DurgNews #CyberCrime
#ChhattisgarhNews #DurgPolice