खलीलाबाद: उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने संत कबीर नगर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। राम मंदिर, अयोध्या और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने सपा को घेरते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली पार्टी को भगवान श्रीराम के मंदिर पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।