धौलपुर: नेशनल हाईवे 123 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 4 जनों को मारी टक्कर, सभी हुए घायल
सैंपऊ क्षेत्र के रजौरा खुर्द के पास नेशनल हाईवे 123 पर गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित चार जने घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक सभी घायलों को सड़क पर घायल हालात में पड़ा छोड़ मौके से भाग निकला। ऐसे में एंबुलेंस कर्मियों और पुलिस जवानों की बड़ी दरियादिली देखी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस के द्वारा पायलेट सियाराम और ईएम