कैराना: कांधला में नानूपुरी गेट के निकट रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया रेफर
कांधला में नानूपुरी गेट के निकट सड़क हादसा हो गया। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, युवक की बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिस कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और सूचना एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए कांधला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।