बक्सर: बक्सर के अधिवक्ता अमन कुमार सिंह दिल्ली महिला आयोग की विशेषज्ञ समिति की विधिक टीम में नियुक्त, जिले में खुशी
Buxar, Buxar | Jun 21, 2026 बक्सर जिले के बराढी गांव निवासी एवं दिल्ली में कार्यरत अधिवक्ता अमन कुमार सिंह को दिल्ली महिला आयोग, दिल्ली सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की विधिक टीम का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी शनिवार की देर रात्रि करी 8:30 बजे पिता निर्मल सिंह के द्वारा दी गई। अमन कुमार सिंह जन शिक्षण संस्थान बक्सर के संस्थापक व अध्यक्ष निर्मल सिंह के पुत्र हैं।