रायपुर: तेलिया खेड़ी में विद्यालय हेतु भूमि दान, शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा योगदान
रायपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम तेलिया खेड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल सामने आई है।गांव के ही समाजसेवी नारायण सिंह गुर्जर द्वारा प्राथमिक विद्यालय के लिए तीन बिस्वा भूमि दान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार दानदाताओं ने आज रायपुर तहसील कार्यालय में भूमि की रजिस्ट्री करवाई गई।