लखीमपुर: देव सेठ हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने डीएम और पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते 10 मार्च 2025 को दिनदहाड़े मिश्राना पुलिस चौकी के पास हुए देव सेठ हत्याकांड के मामले में परिजनों ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम व एसपी से न्याय की गुहार लगाई।परिजनों ने डीएम शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से मुलाकात कर देव सेठ हत्याकांड के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है।