लखीमपुर: मोहम्मदी तहसील परिसर में बार बालाओं ने होली मिलन कार्यक्रम में लगाए ठुमके, डीएम ने तलब की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील परिसर में होली मिलन समारोह के दौरान एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। तहसील परिसर, जहां आमतौर पर न्याय की गुहार लगाई जाती है, वहां बार बालाओं के ठुमकों ने माहौल गर्मा दिया। "टुनक टुनक टुन टुन्ना" जैसे गीतों पर बार बालाओं के डांस का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।