शाहजहांपुर: जनपद पहुंचीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, कहा- 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाएंगे सरकार
शाहजहांपुर। रविवार को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जूही सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव शाहजहांपुर पहुंचीं। जिला अध्यक्ष तनवीर खान और महिला सभा अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। जूही सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भाजपा सरकार की नीतियों की असफलता जनता सब जानती है।