शाहजहांपुर: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव ने कहा— सरकार आने पर बहाल होंगे छात्र संघ चुनाव
शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव ने शाहजहांपुर दौरे पर भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छात्र संघ चुनाव बंद कराकर युवाओं की आवाज़ दबाई है। डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर छात्र संघ चुनाव दोबारा बहाल किए जाएंगे