आज़मगढ़: सिधारी थानाध्यक्ष ने अपने क्षेत्र में आरओ व एआरओ परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर सुरक्षा का लिया जायजा
सिधारी थाना के थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने शनिवार को दलबल के साथ 11 फरवरी को रविवार को दो पालियों में होने वाली आरओ और एआरओ की परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षा के मानक को लेकर शासन प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने को कहा। केंद्र में विधिवत अभ्यर्थियों की जांच करने के लिए कहा।