ओडिशा के राउरकेला शहर स्थित सरना चौक के पास बुधवार सुबह लगभग 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारिश से बचने के प्रयास में पिकअप वैन पर खड़े मजदूर सड़क के ऊपर लगे लोहे के ‘हाइट गेज’ से जा टकराए। इस दुर्घटना में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के लगभग आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों के सिर में गहरी चोटें आई हैं।