गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आटोमोटिव एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषयों पर आधारित स्किल एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने-अपने ट्रेड से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए ।