भगवानपुर: धर्मपुर गांव में घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी करने वाले दो चोरों का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर के पास धर्मपुर गांव में बाइक सवार दो अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है। जिसके बाद दोनों चोर गैस सिलेंडर को बाइक पर रखकर फरार हो गए है। चोरी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है।