Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

दो आईजीआरएस और एक स्टांप प्रकरण की स्थलीय जांच, गलत शिकायत पर खुलासा, रास्ता विवाद में नाप के निर्देश 📍 देवरिया | 13 जुलाई जनता की शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी स्वयं गांवों में पहुंचे और आईजीआरएस के दो मामलों की मौके पर जांच कराई। ✅ ग्राम धनौती में अतिक्रमण की शिकायत जांच में गलत पाई गई। जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता ने ही दूसरे गाटा में अतिक्रमण कर रखा है। डीएम ने संबंधित कार्रवाई पूरी कराने के निर्देश दिए। ✅ ग्राम विराजभर में रास्ता विवाद की जांच के दौरान विपक्षी ने कहा कि यदि दोबारा नाप में उसका निर्माण रास्ते में पाया जाता है तो वह स्वयं उसे हटा देगा। ✅ सलाहाबाद में स्टांप प्रकरण की भी जांच कर डीएम ने पुनः मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। #Deoria #DeoriaPost #IGRS #DMDeoria #MadhusudanHulgi #Salempur #Revenue #UttarPradesh #PublicGrievance #DeoriaNews

Salempur, Deoria | Jul 13, 2026

MORE NEWS

**🚨 सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध, बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा**

देवरिया जनपद के गौरीबाजार ब्लॉक की ग्राम सभा परसिया में जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अनोखे अंदाज में सामने आया। बारिश से जलभराव और सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश होते ही सड़क तालाब में बदल जाती है, जिससे पैदल चलना और वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने सड़क को खेत का रूप देकर धान की रोपाई की और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

📍 **स्थान:** ग्राम सभा परसिया, ब्लॉक गौरीबाजार, जनपद देवरिया

#Deoria #GauriBazar #Parsiya #RoadIssue #RoadProtest #DeoriaPost #UttarPradesh #ViralNews #GroundReport

**🚨 सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध, बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा** देवरिया जनपद के गौरीबाजार ब्लॉक की ग्राम सभा परसिया में जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अनोखे अंदाज में सामने आया। बारिश से जलभराव और सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश होते ही सड़क तालाब में बदल जाती है, जिससे पैदल चलना और वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने सड़क को खेत का रूप देकर धान की रोपाई की और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। 📍 **स्थान:** ग्राम सभा परसिया, ब्लॉक गौरीबाजार, जनपद देवरिया #Deoria #GauriBazar #Parsiya #RoadIssue #RoadProtest #DeoriaPost #UttarPradesh #ViralNews #GroundReport

Salempur, Deoria | Jul 13, 2026

गौरीबाजार में बड़ा हादसा टला, परिवहन निगम की बस दुकान में घुसी
#देवरिया जनपद के गौरीबाजार कस्बे में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। घटना के समय दुकान और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बनी दुकान से जा टकराई। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान में अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान को नुकसान पहुंचा है।

गौरीबाजार में बड़ा हादसा टला, परिवहन निगम की बस दुकान में घुसी #देवरिया जनपद के गौरीबाजार कस्बे में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। घटना के समय दुकान और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बनी दुकान से जा टकराई। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान में अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुकान को नुकसान पहुंचा है।

Salempur, Deoria | Jul 13, 2026

देवरिया: जिला न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

#देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता **** ने की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी, डिफेंस काउंसिल तथा पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण का मानव जीवन से सीधा संबंध है। मानव और प्रकृति एक-दूसरे पर निर्भर हैं, इसलिए सभी को प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर धनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मां का स्नेह, ममता और संरक्षण बच्चे को सुरक्षा का एहसास कराता है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को छाया, शुद्ध वायु और जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

उन्होंने वृक्षों को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए कहा कि पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व वृक्षों के कारण ही संभव है। इसलिए सभी नागरिकों को वृक्षों की महत्ता को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

देवरिया: जिला न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण #देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता **** ने की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी, डिफेंस काउंसिल तथा पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण का मानव जीवन से सीधा संबंध है। मानव और प्रकृति एक-दूसरे पर निर्भर हैं, इसलिए सभी को प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर धनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मां का स्नेह, ममता और संरक्षण बच्चे को सुरक्षा का एहसास कराता है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को छाया, शुद्ध वायु और जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने वृक्षों को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए कहा कि पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व वृक्षों के कारण ही संभव है। इसलिए सभी नागरिकों को वृक्षों की महत्ता को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Salempur, Deoria | Jul 13, 2026