ब्रेकिंग: निर्माणाधीन पुल के पास अस्थायी मार्ग बहा, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
#देवरिया। देवरिया–रामलक्षन मार्ग पर कुर्ना नाला स्थित निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया अस्थायी एप्रोच मार्ग बारिश के तेज बहाव में बह गया। इसके चलते क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।