कुरई: सिवनी में मानसून में सर्पदंश से रहें सतर्क, झाड़-फूंक छोड़ तुरंत अस्पताल पहुंचें, एडवाजरी हुई जारी
Kurai, Seoni | Jul 2, 2026 सिवनी में मानसून के दौरान सर्पदंश की बढ़ती आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी की है। लोगों से खेत, जंगल और घर के बाहर सावधानी बरतने, रात में नंगे पैर न चलने और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।