मऊ में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, ब्रेन ब्लास्ट जीके प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार
मऊ में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर ज्ञान वाटिका कॉन्वेंट स्कूल, बरलाई में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रभावती रामसुख चौहान वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रेन ब्लास्ट जीके प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अर्पण और समाजवादी पार्टी के मऊ सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी मौजूद रहे। इस दौरान जमाल अर्पण ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे समाज और देश की दिशा बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचनी चाहिए और आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां किसी की प्रतिभा में बाधा नहीं बननी चाहिए। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक अरविंद चौहान ने की। समारोह में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Maunath Bhanjan, Mau | Nov 11, 2026