बिसवां: छतौनी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से गृहस्थी जल गई, तीन मवेशी झुलसे
Biswan, Sitapur | Apr 11, 2026 रेउसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत थौरा के मजरा छतौनी में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने मुंशी लाल पुत्र छेद्दू के घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि दोपहर अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घर में छप्पर के नीचे बंधे तीन मवेशी भी आग की चपेट में आ गए।