कुर्था: आठ साल पुराने चोरी के मामले में पुलिस का एक्शन, फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तहार
Kurtha, Arwal | Apr 12, 2026 कुर्था थाना कांड 202/18 के फरार अभियुक्त गोलू उर्फ पहलवान पिता रामविजय सिंह, ग्राम कोबिल, के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। रविवार को इस्लामपुर पुलिस के सहयोग से उसके घर इश्तहार चिपकाया गया। पीएसआई स्मिता उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय वारंट के बावजूद वह फरार है। तामिला के बाद आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती और सख्त कार्रवाई होगी।