जलालाबाद: बहगुल नदी के किनारे कोना याकूबपुर इलाके में लगी आग से कई एकड़ गेहूं की फसल हुई खाक
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव कोना याकूबपुर में आज अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखे कई एकड़ जमीन की फसल जलकर खाक हो गई।जानकारी के अनुसार जगपाल चौहान , मुकेश, रामबहादुर, बंटू अनुज चौहान, श्यामपाल, श्यामवीर बिजपाल आदि किसानों की फसल नष्ट हुई है