जलालाबाद: गांव हार गुरैया के किसान के खेत में लगे गेहूं के चट्टे में लगी आग, फसल जलकर हुई राख, पीड़ित ने थाने में थे तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हार गुरैया निवासी सुंदरलाल ने बताया बहादुरपुर राजस्व रकवे में उनकी गेहूं की फसल खड़ी थी। फसल काटने के बाद फसल की थ्रेसिंग करने के लिए उन्होंने बीते दिन की शाम उसका एक जगह पर फसल का चट्टा लगा दिया था ।किसान ने गांव के ही रजाक अली और उसके लडको पर उनकी फसल में आग लगाने का कथित रूप से आरोप लगाया है