तहसील क्षेत्र के धियरा में बुधवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे किसान खैराती, गुड्डू, कल्लू मचकेंद्र यादव की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं आग की लपटें और धुएं को देख आसपास फसल काट रहे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक नुकसान हो चुका था।