जलालाबाद: कोठा मंझा के खेत से एक व्यक्ति नजायज देशी तमंचा सहित गिरफ्तार भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्हागंज की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर राजवीर पुत्र लालाराम निवासी ग्राम कोठा मंझा थाना अल्हागंज जिला शाहजहाँपुर को एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अमर सिंह निवासी कोठा मंझा के खेत के पास से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना अल्लाहगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा गया है।