जलालाबाद: गांव पूर्वी हरेवा में खेत में जा रहे युवक को घात लगाकर दबंगों ने पीटा, पिता ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पूर्वी हरेवा निवासी रामचंद्र सिंह ने आज थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन की शाम उनका पुत्र रणजीत सिंह रात में गेहूं की फसल की रखवाली करने जा रहा था ,तभी रास्ते में घात लगाए बैठे वीरेंद्र धर्मेंद्र हरपाल अजीत सिंह आदि ने उनके पुत्र के साथ गाली गलौज किया , लात घुसो व लाठी डंडों से पीट दिया ।