बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर तारा सर्कल चौक के समीप टैंकलोरी की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक की पहचान दौलतपुर पंचायत के चलकी वार्ड दस निवासी हीरालाल महतो के पुत्र चन्दन कुमार के रुप में की गयी।