खोदावंदपुर: मिर्जापुर गांव में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित, सांसद गिरिराज सिंह हुए शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास का काम किया है। उन्होंने अपना जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वहीं पूरे विश्व में भारत का सिर ऊंचा किया है। यह बातें केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर गांव में रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।