कानपुर: बिना केस्कों की अनुमति के नहीं होगी रोड कटिंग, डीएम ने सभी विभागों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
सोमवार दोपहर 2:00 बजे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्टर सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ रोड कटिंग को लेकर बैठक करी। जिसमें डीएम ने निर्देश दिए की कोई भी विभाग बिना केस्को की अनुमति किसी भी प्रकार की रोड कटिंग नहीं करेगा। रोड कटिंग या खुदाई से पहले विभाग सीबीडी एप के माध्यम से आवेदन कर अनुमति लेंगे फिर रोड कटिंग करेंगे।