गायघाट: थलवारा ढलान के समीप NH-27 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक समेत 3 लोग गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के थलवारा ढलान के समीप एनएच-27 पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन में जा पलटी। हादसे में चालक समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की मदद से सभी को गायघाट सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।