अररिया, 27 अगस्त 2026
उच्चवर्गीय लिपिक चन्द्र मोहन झा के निधन पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित
प्रखंड कार्यालय, भरगामा में पदस्थापित उच्चवर्गीय लिपिक चन्द्र मोहन झा के दिनांक 24 अगस्त 2026 को आकस्मिक निधन पर जिला प्रशासन, अररिया द्वारा आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी, अररिया की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में आयोजित शोक सभा में समाहरणालय, अनुमंडल एवं अन्य कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
जिला पदाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चन्द्र मोहन झा का आकस्मिक निधन जिला प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोक सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। जिला प्रशासन की ओर से दिवंगत कर्मी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
12 views | Araria, Bihar | Aug 27, 2026