राघोपुर: राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, महिला होमगार्ड सहित दो घायल, गांव बना पुलिस छावनी
राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पंचायत के महादलित टोला में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला होने से इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना में एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड घायल हो गईं, जबकि सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद देर रात तक गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।