सुमेरपुर में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, विवेचना जारी
सुमेरपुर (हमीरपुर)। खेत जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट के मामले में सुमेरपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वादिया से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#HamirpurNews #Sumerpur #UPPolice #WomenSafety #HamirpurTimesNews
Hamirpur, Hamirpur | Nov 14, 2026