रफीगंज: मिसिर बिगहा से 17 साल पुराने नक्सल कांड का फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
औरंगाबाद पुलिस को नक्सल मामलों में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पौथू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात्रि कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली कांड के इश्तेहार एवं एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत मिश्रा उर्फ फौजी, निवासी मिसिर बिगहा के रूप में हुई है।