जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छुईखदान में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल उपस्थित रहे।
#kcgdistrict #kcgcollector