सकलडीहा: धानापुर में लेखपाल सहित तीन घरों और मंदिरों में लाखों की चोरी
धानापुर थाना क्षेत्र के भदाहु, आवाजापुर और बिरना गांवों में लेखपाल के घर समेत तीन घरों और कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुईं। सोने-चांदी के लाखों के आभूषण और नकदी चोरी हुई, आरोप है कि एक महिला पर नींद का स्प्रे भी किया गया। पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।