पवई: एएसआई पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने हटाने की मांग की
Pawai, Panna | May 6, 2026 पन्ना। जिले के पवई थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम कुपना के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर उत्पीड़न और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को लिखित शिकायत सौंपकर पवई थाने में पदस्थ एएसआई आनंद मोहन मिश्रा को तत्काल हटाने की मांग की है।