बीकानेर: बीकानेर में 180 दिव्यांगजनों को मिले इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ, कहा- हाथ पर मिलो खुशी, हम खुद कर पाएंगे अपना काम
बीकानेर में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ शिविर में करीब 180 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम हाथ लगाए गए। रोटरी क्लब, बीकानेर ने इनाली फाउंडेशन पुणे, रोटरी क्लब ऑफ पुणे और आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर के सहयोग से स्वर्गीय सुन्दर देवी डागा की स्मृति में यह शिविर आयोजित किया। विशेषज्ञों की ट