नवादा: बेटा नहीं पैदा करने पर तीन बेटियों की मां को पति ने उतारा मौत के घाट, मामला पीलपड़वा गांव का
Nawada, Nawada | May 12, 2026 जिले के पकरीबरामा प्रखंड अंतर्गत पीलपड़वा गांव में खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। लगभग 30 वर्षीय गुड़िया कुमारी का शव फांसी के फंदे में लटका मिला। मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।