शिवपुरी नगर: शिवपुरी: विकास योजनाओं को धरातल पर लाने के निर्देश, संभागायुक्त ने जताई नाराज़गी
ग्वालियर संभागायुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय में 'कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस' के बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों और निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ आम जनता को धरातल पर मिलना चाहिए।