करनैलगंज: जोगिया निवासी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने दर्ज की FIR
गोगिया निवासी बलराम सिंह बीते 26 नवंबर को बालपुर-परसपुर रोड पर स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उनका उपचार चल रहा था। जिसकी इलाज के दौरान की मौत हो गई। शुक्रवार 5 बजे कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बलराम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले मे FIR दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।