मानिकपुर: मानिकपुर तहसील के सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 66 में से 2 प्रार्थना पत्र मौके पर
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार दयाशंकर वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।