गुन्नौर: गांव रजावली में पशुओं के लिए चारा काटते समय किशोर इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली में गुरुवार शाम पशुओं के लिए चारा काटते समय एक किशोर अचानक इंजन की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव रजावली निवासी गजेंद्र पुत्र रामबाबू इंजन और मशीन की मदद से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान वह अचानक इंजन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।