महोबा: महोबा पुलिस लाइन सभागार में होमगार्ड भर्ती ड्यूटी को लेकर पुलिस ने की ब्रीफिंग
Mahoba, Mahoba | Jul 12, 2026 महोबा SP शशांक सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में होमगार्ड भर्ती की डीवी/पीएसटी ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की ब्रीफिंग हुई। CO नगर रविकांत गोंड, CO कार्यालय तेजप्रकाश और SDM सदर धीरेन्द्र कुमार ने भर्ती को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए। CO ने कहा कि सभी मानकों व शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन हो।